कुम्भकार समाज का वार्षिक सामाजिक अधिवेशन 8 मार्च को बाजार चारभाठा में

कवर्धा,लोहारा: छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज जिला कबीरधाम द्वारा वार्षिक सामाजिक अधिवेशन 2026 का आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे बाजार चारभाठा, विकासखंड लोहारा में किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न सामाजिक मुद्दों, संगठन की मजबूती तथा समाज के विकास को लेकर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मान. विजय शर्मा होंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक माननीय भावना बोहरा शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुदर्शन कुम्भकार करेंगे।
इस अधिवेशन में प्रदेश एवं विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को समाज के विकास में आगे आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कुम्भकार समाज जिला कबीरधाम के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




