विजय शर्मा के घर मे अशोक सिंह ने लगाया सेंध,झंडा काण्ड मे विजय शर्मा के साथ जेल गए सागर नामदेव ने थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा की नीतियों से परेशान होकर युवा जुड़े कांग्रेस में
कवर्धा। कांग्रेस पार्टी की योजनाओं और विचारधाराओं से प्रभावित होकर सोमवार को शहर के लगभग 12 युवाओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुँचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संतोष यादव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र दोशी, नेता प्रतिपक्ष भीखम कोसले, महामंत्री गुड्डू ठाकुर, पुष्पलता जोशी, कैलाश चंदेल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शितेश चंद्रवंशी, तुकाराम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष जयंत जायसवाल, धीरज सिंह ठाकुर, राहुल सिंहा एवं मेहूंल सत्यवशी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रवेश करने वालों में बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता सागर नामदेव, प्रवीण वैष्णव, अमरनाथ गुप्ता, अरविंद सोनी, दीपक जायसवाल, राहुल पांडे, विजय सोनी, गोवर्धन वर्मा, भारत वर्मा, अजय नागवंशी, प्रभात चंद्रवंशी और मनोज यादव शामिल थे। इन युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को देशहितकारी बताते हुए इसमें शामिल होने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुरेश वर्मा ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही जनता के हितों की रक्षा करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। भाजपा की नीतियों से परेशान होकर आज युवा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।”
कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि वे सभी पार्टी का स्वागत करते हैं और उन्हें पार्टी के साथ मिलकर देश के विकास और प्रगति के लिए काम करने का अवसर प्रदान करेंगे।