Blog

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिया के आगमन पर विवाद — कवर्धा की माताओं-बहनों का हुआ अपमान, यूथ कांग्रेस का कड़ा विरोध

ऋषिकांत कुंभकार
कवर्धा, छत्तीसगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के कवर्धा आगमन पर आज माहौल उस समय गरम हो गया जब भाजपा युवा मोर्चा के कुछ नेताओं द्वारा जिले की माताओं और बहनों को अशोभनीय व अभद्र गालियाँ देने की घटना सामने आई। इस आपत्तिजनक व्यवहार से पूरा जिला शर्मसार हो गया है।

यूथ कांग्रेस ने इस घटना का तीव्र विरोध करते हुए कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता लगातार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। आज राहुल टिकरिया के दौरे पर जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया, तब भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने गंदी-गंदी गालियाँ देकर महिलाओं का अपमान किया।

यूथ कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या कवर्धा विधायक एवं राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए थे? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या पंडरिया की विधायिका भावना बोहरा, जो स्वयं एक महिला जनप्रतिनिधि हैं, ऐसी घटनाओं पर चुप रहेंगी?

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्ता के नशे में संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।
यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं का अपमान बंद नहीं हुआ, तो आगे से कवर्धा में विजय शर्मा के प्रत्येक कार्यक्रम में काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यूथ कांग्रेस ने कहा — “कवर्धा की माताओं-बहनों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button