कवर्धा में महाअष्टमी पर महाप्रसादी वितरण और लेज़र लाइट शो का आयोजन

कवर्धा, नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सनातन माँ दुर्गोत्सव समिति, कवर्धा द्वारा इस बार भक्तों के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं।
माँ दुर्गा की कृपा से महाअष्टमी के शुभ अवसर पर 30 सितम्बर 2025 को दोपहर 3 बजे से भारत माता चौक, कवर्धा में महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम रखा गया है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं को इस दिव्य अवसर पर सादर आमंत्रित किया है। भक्तगण प्रसादी ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इसके साथ ही, नवरात्रि पर्व की भव्यता को और बढ़ाने के लिए दशहरा 2 अक्टूबर 2025 की रात को लेज़र लाइट शो का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भक्तिमय झाँकियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और आधुनिक लेज़र शो का संगम होगा, जो श्रद्धालुओं को अद्भुत अनुभव देगा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों आयोजनों की पूरी तैयारी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।




