छत्तीसगढ़

भाजपा नेता महिपाल क्षत्रिय 6 वर्षों के लिए निष्कासित 

 कवर्धा  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय ने महिपाल क्षत्रिय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा के हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है। 

महिपाल क्षत्रिय पर आरोप है कि वे सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जो अनुशासन भंग करने का मामला है।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री मा. शिवप्रकाश जी, प्रदेशाध्यक्ष मा. किरण सिंह देव जी, प्रदेश प्रभारी छ.ग. मा. नितिन नवीन जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मा. अजय जम्वाल जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी, और जिलाध्यक्ष भाजपा कवर्धा को भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button