Blog

हिन्दू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा पर कांग्रेस परिवार ने किया शरबत वितरण

कवर्धा – नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा व झांकी निकाली गई। इस अवसर पर कांग्रेस परिवार द्वारा रैली में शामिल सनातनियो को शरबत पिलाया गया। साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता व पाधिकारी इस शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर के अलग-अलग वार्ड से हिन्दू नव वर्ष पर शोभायात्रा निकाला गया। जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए एकता चौक पहुँची जहां भव्य आरती किया गया। इसी रूट पर प्रमुख प्राथमिक शाला के पास कांग्रेस द्वारा शोभायात्रा का भावग5 स्वागत करते हुए शरबत वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के अशोक सिंह,आकाश केशरवानी, गोपाल चंद्रवंशी, शीतेश चन्द्रवँशी,संतोष यादव, दीपक ठाकुर,राहुल सिन्हा, मेहुल सत्यवंशी, नेतराम धुर्वे,रामायण सिन्हा, पदुम सेन,अभय बनर्जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button