फर्जी अफसर बनकर वसूली करने वाला गिरफ्तार, पिस्टल दिखाकर करता था धमकी



कवर्धा,कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बड़े अधिकारी के रूप में पेश कर व्यापारियों को डराकर अवैध वसूली करता था। आरोपी लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर लोगों को धमकाता और जेल भेजने का भय दिखाकर पैसे ऐंठता था।
मामला तब सामने आया जब ग्राम छीरहा के एक किराना व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई कि देर रात आरोपी उसकी दुकान पर पहुंचा और खुद को सरकारी विभाग का अधिकारी बताते हुए उस पर चोरी के चावल खरीदने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल दिखाकर उसे डराया और मोटी रकम की मांग की। भय के चलते व्यापारी को उसे हजारों रुपये देने पड़े।
शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 140/2026, धारा 308(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार ग्रैंड विटारा क्रमांक MP-20-ZK-8201, एक 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, 02 मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस और पिस्टल पाउच बरामद किया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति यदि खुद को अधिकारी बताकर धमकाने या अवैध वसूली करने का प्रयास करे, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष में सूचना दें।
इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे जिले में अवैध वसूली करने वालों पर लगाम लगने की उम्मीद



