Blog

धनुक वर्मा बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कबीरधाम जिलाध्यक्ष

  कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री धनुक वर्मा, शिक्षक एलबी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसाही, विकासखंड बोड़ला, जिला कबीरधाम को संघ का कबीरधाम जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिले के शिक्षक समुदाय में उत्साह का माहौल है। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देगा।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में बताया गया है कि संभाग अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी दुर्ग विनोद गुप्ता की अनुशंसा एवं प्रस्ताव पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सोहन यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री के.डी. वैष्णव सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से धनुक वर्मा को कबीरधाम जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया।

नियुक्ति आदेश में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से संघ के संविधान एवं संगठन की निर्धारित कार्यप्रणाली के अनुरूप कार्य करते हुए शिक्षा, शिक्षक एवं संघ हित में निरंतर सक्रिय रहने की अपेक्षा की गई है। साथ ही संगठन की गतिविधियों को जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने, शिक्षकों की समस्याओं को उचित मंच पर रखने तथा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भी उनके सामने रहेगी।

धनुक वर्मा की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिक्षक हितों से जुड़े विषयों, शिक्षकों की समस्याओं एवं उनके अधिकारों को लेकर संगठन स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने की आवश्यकता के बीच नई जिम्मेदारी मिलने से संघ के सदस्यों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी एकजुटता, समन्वय और निरंतर सक्रियता से ही संभव है तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में इन प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण लाल वर्मा, जिला सचिव संजय पटेल, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष राजू मेश्राम, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राम पाटिल सहित महेश कुमार पाली, लतीफ कुरैशी, बलियार सिंह उइके, मार्कण्डेय राम साहू, श्रवण कुमार रजक, ननक राम धुर्वे, केसो राम पाली, टीकाराम निर्मलकर, रामबिलास गजराज, शत्रुहन सिंह धुर्वे, ईश्वरी राम पटेल, राजेंद्र कुमार कौशिक, सुनील कुमार वर्मा, अशोक कुमार श्रीवास, सद्दू राम चंद्रवंशी, गुलाब सिंह तिलकवार एवं सतीश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धनुक वर्मा को जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि धनुक वर्मा संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साथ लेकर शिक्षक हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ को कबीरधाम जिले में और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button