Blog

समाजशास्त्र विभाग में “साइबर अपराध और जागरूकता” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

कवर्धा पांडातराई, 08 नवम्बर 2025। शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय पांडातराई के समाजशास्त्र विभाग एवं समाजशास्त्र परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज “साइबर अपराध और जागरूकता” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल सुरक्षित व्यवहार, साइबर ठगी से बचाव तथा ऑनलाइन जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ. राजकुमार वर्मा तथा सूर्यभान सिंह ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को साइबर अपराधों के बढ़ते दुष्परिणामों, सोशल मीडिया सावधानियों, साइबर कानूनों एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

एम.ए. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विषय पर पक्ष और विपक्ष दोनों दृष्टिकोणों से अपने विचार प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, डाटा चोरी, डिजिटल एडिक्शन एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अंत में निर्णायकों ने छात्रों के तर्क, प्रस्तुति और विषय की समझ के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया एवं श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button