छ ग.के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर बीमार, हैदराबाद में पीलिया का इलाज जारी”

ऋषिकांत कुंभकार
कवर्धा पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की तबीयत में फिलहाल सुधार की रिपोर्ट है, लेकिन उनकी गंभीर बीमारी को देखते हुए उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहम्मद अकबर पिछले कुछ समय से पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित थे, और उनकी स्थिति में हाल ही में अचानक बिगड़ावट आई।
डॉक्टरों ने उनकी लीवर से संबंधित चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अकबर को लगातार ब्लड टेस्ट और लीवर फंक्शन टेस्ट किए जा रहे हैं, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति का सटीक आकलन हो सके।
उनके करीबी सहयोगियों और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हैदराबाद में उनसे और उनके डॉक्टरों से संपर्क कर उनकी स्वास्थ्य जानकारी ली है।
हालांकि, आशावान बातें यह हैं कि धीरे-धीरे उनकी हालत में “हल्का सुधार” दिख रहा है।
राजनीतिक गलियारों में उनकी स्वास्थ्य को लेकर चिंता गहरी है क्योंकि मोहम्मद अकबर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक कद्दावर नेता हैं। उनके स्वास्थ्य अपडेट पर नेताओं और समर्थकों की पैनी नज़र है।




