डड़सेना कलार समाज में व्यापक फेरबदल: नई टीम के साथ संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कवायद

कवर्धा (28 अप्रैल 2026): डड़सेना कलार समाज, कबीरधाम में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस पुनर्गठन को संगठन में नई ऊर्जा और कार्यशैली लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नई जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में रूपचंद जायसवाल, शत्रुहन जायसवाल, कार्तिक राम सिन्हा और गजेंद्र जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रामकुमार सिन्हा को जिला महामंत्री, श्रवण कुमार सिन्हा को जिला सचिव और रोहित कुमार जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला संरक्षक मंडल में डॉ. व्ही.पी. जायसवाल, गुलाब राम जायसवाल, खेलूराम जायसवाल और थुकेल राम जायसवाल को शामिल किया गया है। इसके अलावा शिवकुमार जायसवाल को सामाजिक भवन प्रमुख, शेखर जायसवाल को घोधरा मंदिर निर्माण समिति संयोजक, थानूराम जायसवाल को जिला संपादक मंडल संयोजक, लक्ष्मीनारायण जायसवाल को युवा मंच जिलाध्यक्ष और श्रीमती संतोषी जायसवाल को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिक्षेत्रीय स्तर पर भी संगठन का विस्तार करते हुए पंडरिया परिक्षेत्र में दिलेश्वरी जायसवाल, सालिक राम जायसवाल, आत्माराम जायसवाल, धनीराम जायसवाल, प्रेमलाल जायसवाल, हिरावन जायसवाल, छेदीलाल जायसवाल, रामकुमार जायसवाल और प्रकाश जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
बोड़ला परिक्षेत्र में देवचरण जायसवाल, ठाकुर राम जायसवाल, विश्राम जायसवाल, सनत कुमार जायसवाल और राजकुमार जायसवाल को नियुक्त किया गया है। स-लोहारा परिक्षेत्र में जिवराखन जायसवाल, डाकेश्वर जायसवाल, तिरथ राम जायसवाल, रोहित जायसवाल और काशीराम जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं कवर्धा परिक्षेत्र में मेंलन जायसवाल, रामकुमार सिन्हा, मोतीराम सिन्हा, पूनाराम सिन्हा, नारायण जायसवाल, कुम्भकरण जायसवाल, जलेश जायसवाल, मेशरू जायसवाल, लालाराम जायसवाल, टीकाराम सिन्हा और डॉ. कोमल जायसवाल को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल ने कहा कि संगठन को सक्रिय, संगठित और प्रभावी बनाने के लिए यह बदलाव आवश्यक था। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
इस बड़े बदलाव के बाद समाज में नई उम्मीदों का माहौल है, हालांकि कुछ स्तर पर पुराने पदाधिकारियों की नाराजगी की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। अब नजर इस बात पर रहेगी कि नई टीम संगठन को कितनी मजबूती और गति दे पाती है।



