कराटे खिलाड़ियों का जलवा: ओपन स्टेट चैंपियनशिप में 42 पदक हासिल

कवर्धा, 14 अप्रैल। जिले के कराटे खिलाड़ियों ने ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 42 पदक अपने नाम किए। इनमें 09 स्वर्ण, 11 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि से पूरे कबीरधाम जिले में खुशी की लहर है।
राजधानी रायपुर स्थित दिशा पब्लिक स्कूल में 11 एवं 12 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबीरधाम जिले से 25 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने दमदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया।
काता स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
काता प्रतियोगिता में श्रेयम कौशिक, दुर्विस झारिया और सुधांशु चंद्रवंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तृषा पाली, प्रेरणा सिंह राजपूत, सुचित्रा सिंह, आदवीक राय, अनिरुद्ध सिंह और अंशिका चंद्रवंशी द्वितीय स्थान पर रहे।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में नित्या श्रीवास, श्रुति, काव्या सारस्वत, आरूही तिवारी, करण सारस्वत, जयवीर पटेल, आस्था राजपूत, रुचि पाली, श्रीजन डेकाटे और सोहम चंद्रवंशी शामिल रहे।
कुमिते स्पर्धा में भी दिखा दम
कुमिते में अवनी गुप्ता, प्रेरणा सिंह, आदवीक राय, दुर्विस झरिया, भावेश निषाद और आदेश कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
द्वितीय स्थान पर तृषा पाली, श्रेयम कौशिक, अनिरुद्ध सिंह, अंशिका चंद्रवंशी और आशीष केसरवानी रहे।
तृतीय स्थान पाने वालों में नित्या श्रीवास, श्रुति, काव्या सारस्वत, आरूही तिवारी, सुचित्रा सिंह, करण सारस्वत, जयवीर पटेल, सुधांशु चंद्रवंशी, आस्था राजपूत, रुचि पाली, श्रीजन डेकाटे और सोहम चंद्रवंशी शामिल हैं।
सभी खिलाड़ी पुलिस विभाग के आरक्षक आकाश सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में करपात्री स्कूल में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कबीरधाम जिला कराटे संघ के पदाधिकारियों, सहायक कोच मनीष निषाद, अजय सलाम, शैली पाली एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।



